Monday, January 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 जुलाई राशिफल: आयुष्मान योग में इन 4 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं ये लोग पार्टनर के साथ बिताएंगे सुकुन के पल

19 जुलाई राशिफल: आयुष्मान योग में इन 4 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं ये लोग पार्टनर के साथ बिताएंगे सुकुन के पल

शुक्रवार को खास नक्षत्र के साथ बन रहा है अयुष्मान योग। इसके अलावा पंचक होने के कारण हर राशि पर असर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 18, 2019 02:28 pm IST, Updated : Jul 19, 2019 10:18 am IST
19 july horoscope - India TV Hindi
19 july horoscope

धर्म डेस्क: श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि 18 जुलाई की सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर शुरू हुई थी जो कल पूरा दिन और पूरी रात के बाद आज सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक रही। जिसके बाद 6 बजकर 55 मिनट से तृतीया तिथि लग चुकी है, चूंकि सूर्योदय के समय द्वितीया तिथि थी लिहाज़ा आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि ही कही जाएगी।  इसके साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र भी है जो आज पूरा दिन और पूरी रात रहने के बाद अगली भोर यानि कल सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। धनिष्ठा का अर्थ होता है- सबसे धनवान। यही कारण है कि इस नक्षत्र को सुख-समृद्धि तथा मान–प्रतिष्ठा का सूचक माना जाता है। धनिष्ठा नक्षत्र के साथ-साथ आयुष्मान योग भी है। आयुष्मान योग में किए गए कार्य कार्य लंबे समय तक शुभ फल देने वाले होते हैं। इसके साथ ही पंचक भी  है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका शुक्रवार का दिन।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा है | ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है | आपके काम समय पर पूरे होंगे | आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं | आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद हो सकती है | स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं | अपने कठिन विषयों को समझने के लिये किसी की मदद ले सकते हैं | घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद भी ले सकते हैं | रिश्ते बेहतर रहेंगे | मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे |

ये भी पढ़ें- Sawan 2019: सावन के इस पवित्र माह जरुर पालन करें इन 7 नियमों को, भोलेनाथ रहेंगे प्रसन्न

वृष राशि
आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा | आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा | परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे | रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा | आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे | इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा | इस राशि के मैनेजर पॉस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे | बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा | सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी

ये भी पढ़ें- Sawan 2019: सावन माह में 19 जुलाई से शुरु हो रहे है पंचक, ये चीजें करने से रहें कोसों दूर

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement