1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 जुलाई राशिफल: आयुष्मान योग में इन 4 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं ये लोग पार्टनर के साथ बिताएंगे सुकुन के पल

19 जुलाई राशिफल: आयुष्मान योग में इन 4 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं ये लोग पार्टनर के साथ बिताएंगे सुकुन के पल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 18, 2019 02:28 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 10:18 am IST

शुक्रवार को खास नक्षत्र के साथ बन रहा है अयुष्मान योग। इसके अलावा पंचक होने के कारण हर राशि पर असर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

19 july horoscope
19 july horoscope

धनु राशि
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा | आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं | आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे | आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको काफी अच्छा लगेगा | परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा | कोई करीबी आपको खुशी के पल जीने का मौका दे सकता है | कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे | लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है | मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, घर में खुशियां बरकरार रहेंगी

मकर राशि
आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा | किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं | इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है | आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है | माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद कर सकता है | आपको किसी काम में पड़ोसियां का भी सहयोग मिल सकता है | बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं | आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए | तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल