1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 जुलाई राशिफल: आयुष्मान योग में इन 4 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं ये लोग पार्टनर के साथ बिताएंगे सुकुन के पल

19 जुलाई राशिफल: आयुष्मान योग में इन 4 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं ये लोग पार्टनर के साथ बिताएंगे सुकुन के पल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 18, 2019 02:28 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 10:18 am IST

शुक्रवार को खास नक्षत्र के साथ बन रहा है अयुष्मान योग। इसके अलावा पंचक होने के कारण हर राशि पर असर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

19 july horoscope
19 july horoscope

कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहेगा | ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है, जिसमें आपको बहुत अच्छा लगेगा | आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली
जा सकती है | नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं | छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे | अपनों की मदद के लिये आप हमेशा तैयार रहेंगे | बिजनेस मैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी | गणेश जी की आरती करें, रिश्ते बेहतर रहेंगे |

मीन राशि
आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है | आपको पहले किए गए किसी काम से मुनाफा हो सकता है | लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं | आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे | जीवनसाथी के साथ बाहर डीनर करने जा सकते हैं | स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं | आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी | छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं | सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है | गुरु का आशीर्वाद लें, आपको काम में मुनाफा मिलेगा |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल