1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 जुलाई राशिफल: शनिवार को एक साथ लग रहे है कई लोग, इन 6 राशियों पर रहेगी गणेश जी की अपार कृपा

20 जुलाई राशिफल: शनिवार को एक साथ लग रहे है कई लोग, इन 6 राशियों पर रहेगी गणेश जी की अपार कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 02:10 pm IST

श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगी और इसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी।जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

20 july horoscope
20 july horoscope

कुंभ राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा | अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा | आप सेहतमंद बने रहेंगे | नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी | आपमें पॉजिटिव ऊर्जा की अधिकता रहेगी | आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं | कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | आपके विचारों को पूरा महत्व दिया जायेगा | हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

मीन राशि
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे | आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है | घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है | बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बीताने का मौका मिल सकता है | किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। आप सही फैसला ले पायेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। श्री गणेशाय नम: मंत्र का 21 बार जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल