1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 जून राशिफल: इन 4 राशियों को के जीवन में आएगी बहार, वहीं इन राशियों के लोग ऐसे पूजा कर पाएं गणपति का आर्शीवाद

20 जून राशिफल: इन 4 राशियों को के जीवन में आएगी बहार, वहीं इन राशियों के लोग ऐसे पूजा कर पाएं गणपति का आर्शीवाद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2019 05:48 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 10:43 am IST

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरूवार है,आज 3 बजकर 49 मिनट तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा | जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 20 june 2019
Horoscope 20 june 2019

मिथुन राशि
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी | पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा | संचार-साधनों से फायदे होने की संभावना है | आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी | आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे | आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार प्राप्त होंगे |   शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

कर्क राशि
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीतेगा | आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है | आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे | घर पर अचानक से मेहमान आ सकते हैं | आज आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए | दोस्तों से तालमेल अच्छा बना रहेगा | आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी | इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा | लेकिन पैसों को लेकर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए | कारोबार में धन लाभ की संभावना बन रही है | मंदिर में एक हल्दी की गांठ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल