1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 मई राशिफल: ये 2 योग बदल देंगे मिथुन-कुंभ राशि की किस्मत, वहीं दूसरी राशियों का कुछ ऐसा बीतेगा मंगलवार

21 मई राशिफल: ये 2 योग बदल देंगे मिथुन-कुंभ राशि की किस्मत, वहीं दूसरी राशियों का कुछ ऐसा बीतेगा मंगलवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2019 06:49 pm IST,  Updated : May 20, 2019 06:49 pm IST

Rashifal 21 May: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक सिद्ध योग, जबकि उसके बाद पूरा दिन पार करके कल सुबह 09 बजकर 50 मिनट तक साध्य योग रहेगा।

Horoscope 21 may 2019
Horoscope 21 may 2019

कुंभ राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो बिजनेस में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। शाम को किसी दोस्त के घर जायेंगे। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कोई अधूरा काम पूरा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। जियोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक रहने वाला है। करियर में उन्नति के कई नए रास्ते खुलेंगे। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल