1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा है सारे काम बनाने वाला योग, लेकिन ये 9 राशियां रहें बचकर

20 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा है सारे काम बनाने वाला योग, लेकिन ये 9 राशियां रहें बचकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 19, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 06:32 pm IST

मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। जो कि हर काम बनाने वाला योग है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार ये योग  शाम 06:34 से अगली सुबह 06:23 तक रहेगा। जिसमें कोई भी शुभ काम करने से उसमें सफलता जरुर मिलेगा। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

Horoscope 20 November 2018
Horoscope 20 November 2018

कुंभ राशि
आज किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अधिक फायदा देने वाला है। अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अपने जीवनसाथी की राय लें। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। खुशियों का आगमन होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत करते रहेंकरियर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। अगर परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुबह उठकर अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।  

मीन राशि
आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ऑफिस के किसी काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजात ले जाना न भूलें। घर में किसी रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। रूठे हुए मित्र को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी रेस्टोरेंट में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बढ़िया है, तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, सामने आयी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल