1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 February Horoscope: यायीजयद योग का इन 3 राशियों की किस्मत में पड़ेगा प्रभाव, जानें अपना राशिफल

21 February Horoscope: यायीजयद योग का इन 3 राशियों की किस्मत में पड़ेगा प्रभाव, जानें अपना राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2019 06:32 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 06:32 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। साथ ही आज देर रात 02 बजकर 26 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। इसके अलावा यायीजयद योग कुछ राशियों के लिए फायदेमंद होगा। जानें अपना राशिफल।

Horoscope 21 february 2019
Horoscope 21 february 2019

सिंह राशि
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। गायत्री मंत्र का जप करें, आपका दिन बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जायेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। मंदिर में कपूर का दीपक जलाएं, आपको फायदा ही फायदा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल