1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 मार्च राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

25 मार्च राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 24, 2019 06:54 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 02:09 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है । आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज के दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा अच्छी बुद्धि, सुख-समृद्धि और सौभाग्य को देने वाली है ।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है ।आपका दिन मिला-जुला रहेगा ।आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए ।इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा ।अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए ।किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए ।इससे आपको काम में फायदा मिलेगा ।सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं ।आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है । अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।

वृश्चिक राशि - आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा ।खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे ।किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है ।इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा ।ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे ।लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे ।साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं ।आज आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है ।मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं,  रिश्ते बेहतर होंगे ।Grey, 5 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल