1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 मार्च राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

25 मार्च राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए है खास वहीं धनु और कर्क राशि वाले रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 24, 2019 06:54 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 02:09 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है । आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज के दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा अच्छी बुद्धि, सुख-समृद्धि और सौभाग्य को देने वाली है ।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं ।घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं ।संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है ।पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी ।दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा ।आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है ।आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है ।सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

कर्क राशि - आज किसी खास काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है ।आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है ।इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें ।शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे ।प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है ।मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल