1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 मार्च राशिफल: शुक्रवार को शुभ योग के साथ गुरु कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

29 मार्च राशिफल: शुक्रवार को शुभ योग के साथ गुरु कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2019 06:28 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 06:28 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, शुक्रवार का दिन और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज रात 08 बजकर 22 मिनट पर गुरु धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 30 मार्च, 2020 तक धनु राशि में ही रहेंगे।

Horoscope 29 march 2019
Horoscope 29 march 2019

कुंभ राशि
आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य के लिये समाज में आपके नाम की चर्चा होगी। आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। मंदिर की साफ-सफाई मे अपना सहयोग दें, आपके सभी काम बनेंगे।
 
मीन राशि
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से आपको काम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के कॉलेज स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपको अपने काम के लिये बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आज बिना किसी अड़चन के सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। शिवलिंग को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल