1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 मई राशिफल: बुधवार को इन 5 राशियों के जातकों को मिलेगी अपार संपदा, वहीं ये लोग रहें संभलकर

29 मई राशिफल: बुधवार को इन 5 राशियों के जातकों को मिलेगी अपार संपदा, वहीं ये लोग रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2019 06:19 pm IST,  Updated : May 28, 2019 06:57 pm IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 29 may 2019
Horoscope 29 may 2019

तुला राशि
आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने की उम्मीद है। काम को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज जीवनसाथी से अपेक्षाएं ज्यादा रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आज आप जरूरत से ज्यादा भावुक हो सकते हैं, लेकिन बच्चों के साथ मनोरंजन में कुछ समय बिताने से आपको अच्छा लगेगा। छात्रों के दिमाग में कई तरह की बातें चलेंगी । ऐसे में छात्र अपना मन पूरी तरह से पढ़ाई में नहीं लगा पायेंगे। आप कुछ कामों के नतीजों को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं। दुर्गा जी को उबले हुए चने का भोग लगाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। आपको जीवन में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको कुछ फायदा हो सकता है। आपके काम से सभी लोग खुश होंगे। संतान पक्ष से मदद मिलेगी। भाई-बहनों और दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा। आने वाले दिनों में आपको काफी फायदा हो सकता है। ऑफिस में दूसरे व्यक्ति के विवादों का निपटारा करने में आप सफल होंगे। बिजनेसमैन को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, धन लाभ होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल