1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 अप्रैल राशिफल: बुधवार के साथ मासिक शिवरात्रि, इन 8 राशियों को मिलेगा बेहतरीन लाभ

3 अप्रैल राशिफल: बुधवार के साथ मासिक शिवरात्रि, इन 8 राशियों को मिलेगा बेहतरीन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 06:18 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज मधुकृष्ण त्रयोदशी है, लेकिन बता दूं कि त्रयोदशी तिथि आज सुबह 10:57 तक ही रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा जाएगा आपका दिन। 

Horoscope 3 april 2019
Horoscope 3 april 2019

कुंभ राशि
आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर आपको अपने भाई-बहनों से भी मदद मिलेगी। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी।

मीन राशि
आज आपके काम करने के तरीके में कुछ चेंज आ सकते हैं। आप किसी काम के लिये बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। क्लाइंट्स को काम के लिये मनाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। मंदिर में शहद का दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल