1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 3 जुलाई : बुधवार का दिन इन राशियों के लिए होगा फायदे वाला, वहीं ये लोग रहें सावधान

राशिफल 3 जुलाई : बुधवार का दिन इन राशियों के लिए होगा फायदे वाला, वहीं ये लोग रहें सावधान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 02, 2019 06:34 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 06:34 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि बुधवार का दिन है। शाम 6 बजकर 36 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र चलेगा। इसके साथ ही धुव्र योग बन रहा है। जानें कैसा रहेगा आपका  दिन।

Horoscope 3 july 2019
Horoscope 3 july 2019

मिथुन राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा | आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं | आसपास के लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है | जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे | आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे | आज किसी काम को नए तरीके से करने के बारे में सोच सकते हैं | लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी |

कर्क राशि
आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा | घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी | इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है | आपको थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है | जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे | आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा | ऑफिस के किसी काम के लिये आपको छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है | ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में सब कुछ अच्छा रहेगा |

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल