1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 मई राशिफल: मई माह का आखिरी शुक्रवार, इन राशियों पर सितारे होंगे मेहरबान, वहीं ये लोग रहें सतर्क

31 मई राशिफल: मई माह का आखिरी शुक्रवार, इन राशियों पर सितारे होंगे मेहरबान, वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2019 05:29 pm IST,  Updated : May 31, 2019 12:32 pm IST

शुक्रवार के दिन कई शुभ योग बन रहे है। जिससे कुछ राशियों का दिन अच्छा तो कुछ के लिए थोड़ा सा बुरा होता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 31 may 2019
Horoscope 31 may 2019

तुला राशि
आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ कुछ खाने-पीने की चीजें और पानी की बोतल जरूर रख लें। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। किसी समस्या का समाधान आज आसानी से मिल जायेगा, जिससे आपको थोड़ी राहत महसूस होगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलने की संभावना है। आज बच्चों के साथ आपको बेहतरीन पल बिताने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका मन आनंदित रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आज का दिन दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिता सकते हैं। जो लोग कपड़े का बिज़नेस करते हैं, उनके लिये आज का दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ देने वाला है। लवमेट के साथ आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। अगर कुछ दिनों से आप अपनी पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी। एक मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल