1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 फरवरी: आज मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

राशिफल 5 फरवरी: आज मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2019 07:32 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 07:32 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। आज रात 11 बजकर 48 मिनट पर मंगल मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 22 मार्च को दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 febuary 2019
Horoscope 5 febuary 2019

धनु राशि
आज बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। लवमेट का आज का दिन उत्तम रहेगा, किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, धन में वृद्धि होगी।

मकर राशि
आज आपकी तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि इसके बावजूद आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सोसाइटी में आपकी किसी से थोड़ी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि फालतू की बातें करने से आपको बचना चाहिए। किसी कन्या का आशीर्वाद प्राप्त करें, आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल