1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 जून राशिफल: आज शुक्र कर रहा है वृष राशि पर प्रवेश, इन राशियों का भाग्य आज होगा बुलंदी पर

5 जून राशिफल: आज शुक्र कर रहा है वृष राशि पर प्रवेश, इन राशियों का भाग्य आज होगा बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2019 01:58 pm IST,  Updated : Jun 04, 2019 01:58 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है।जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 june 2019
Horoscope 5 june 2019

धनु राशि
आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा | आज किसी कलात्मक चीज़ के प्रति आपका अधिक झुकाव हो सकता है। पूजा-पाठ में भी आपका मन लगा रहेगा | ऑफिस में आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है | जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा | कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी | मंदिर में फल और सब्जियों का दान करें, आप सभी काम में सफल होंगे।

मकर राशि
आज बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है | लवमेट कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं | इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे।  लेकिन ध्यान रहे आज के दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए | आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा |  दोस्तों से अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है | आपको इससे बचकर रहना चाहिए | श्री गणेश की आरती का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी |  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल