1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 जून राशिफल: आज शुक्र कर रहा है वृष राशि पर प्रवेश, इन राशियों का भाग्य आज होगा बुलंदी पर

5 जून राशिफल: आज शुक्र कर रहा है वृष राशि पर प्रवेश, इन राशियों का भाग्य आज होगा बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2019 01:58 pm IST,  Updated : Jun 04, 2019 01:58 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है।जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 june 2019
Horoscope 5 june 2019

कुंभ राशि
आज किसी आर्थिक योजना के लिये लिया गया फैसला आपके लिये लाभदायक हो सकता है | आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी | आप परिवार वालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे |  अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। इस राशि के विवाहित आज कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं | मनचाही कंपनी में नौकरी मिल सकती है , जिससे आपकी खुशी में इजाफा होगा। अगर आप एक आर्किटेक्ट हैं, तो आपको किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे | मंदिर में पुष्प अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा |

मीन राशि
आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। किसी काम को शुरू करने से पहले अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपको फायदा जरूर होगा | कारोबार में लाभ का योग बन रहा है । आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी | आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे | परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी | आपका कोई खास काम माता-पिता की मदद से पूरा हो सकता है | मंदिर में रूई की बाती और घी चढ़ाएं, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल