1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहा है 3 शुभ योग, इन राशि की महिलाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

8 मार्च राशिफल: आज एक साथ बन रहा है 3 शुभ योग, इन राशि की महिलाओं को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 07, 2019 06:01 pm IST,  Updated : Mar 07, 2019 11:18 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज शाम 04:28 तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 11:16 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और राज योग भी रहेगा। जानें कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

Horoscope 8 march
Horoscope 8 march

मिथुन राशि
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार में आपको धन लाभ हो सकता है। आप लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कामकाज में आप बिजी हो सकते हैं, लेकिन कामकाज  आपको सफलता दिलायेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशि
आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखनी चाहिए। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे| आज जाने-अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ब्राहमण को भोजन कराएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल