1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 जून राशिफल: रविवार के साथ लग रहे है कई दुर्लभ योग, कर्क से लेकर तुला राशि के जातकों को मिलेगी बेशुमार दौलत

9 जून राशिफल: रविवार के साथ लग रहे है कई दुर्लभ योग, कर्क से लेकर तुला राशि के जातकों को मिलेगी बेशुमार दौलत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2019 06:13 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 08:37 am IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

9 june 2019 rashifal
9 june 2019 rashifal

तुला राशि
आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। इस बीच आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। आपकी मेहनत पर बॉस  चीज़ गिफ्ट दे सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि
आज आप सकारात्मक विचारों से काम को आसानी से पूरा होगा। आज आपकी किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से आपके लिये निमंत्रण आ सकता है, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। घर में जल्द ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आज किसी इंटरव्यू के लिये आपके पास मेल आ सकता है। आपको अपनी मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। मंदिर में फल दान करें, आपके हर काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल