1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 जून राशिफल: रविवार के साथ लग रहे है कई दुर्लभ योग, कर्क से लेकर तुला राशि के जातकों को मिलेगी बेशुमार दौलत

9 जून राशिफल: रविवार के साथ लग रहे है कई दुर्लभ योग, कर्क से लेकर तुला राशि के जातकों को मिलेगी बेशुमार दौलत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2019 06:13 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 08:37 am IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आज दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

9 june 2019 rashifal
9 june 2019 rashifal

कुंभ राशि
आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। ऑफिस में आप सबकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपके मन में पैसे कमाने के नए विचार आयेंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे हो जायेंगे। पार्टनर के साथ रिश्तों में मजबूत बनी रहेगी। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। स्टूडेंट्स को टीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। गाय को रोटी खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि
आज आपको घर की नई जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। आपका कोई मित्र आपको अपने घर पर डिनर के लिए इन्वाइट कर सकता है, जिससे आपकी दोस्ती पहले से और अधिक मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को आज किसी डील में फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। उनका पढ़ाई में मन लगेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। अपने पिता का आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल