1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क

राशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2021 05:32 pm IST,  Updated : Apr 13, 2021 11:57 pm IST

चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितिया तिथि दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क- India TV Hindi
राशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क Image Source : INDIA TV

चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितिया तिथि दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। इसके अलावा  शाम 4 बजकर 14 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही शाम 5 बजकर 23 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग शाम 5 बजकर 27 मिनट से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

इस राशि के लोगो का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज परिवार से कलह दूर रहेगा। इस राशि के जो लोग ब्यूटी-पार्लर का काम करते है उनको बड़ा मुनाफा होने वाला है। कला से जुडें लोग आज सोशल मीडिया के जरिए अपनी स्किल को सुधारने में बिजी रहेंगें। आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे है। विज्ञान की फील्ड से जुडे छात्रों को और मेहनत करने की जरुरत है। दुर्गा मंदिर में रुद्राक्ष की माला दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

वृष राशि 
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज सोशल मिडिया पर कुछ अंजान लोगों से आपकी बात होगी। जो व्यक्ति पत्रकार है आज उनके काम की तारीफ होगी। जो लोहे का बिज़नेस करते है, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। छात्रों का पढाई में मन लगेगा। इस राशि के जो लोग बैंक में जॉब करते है उनका काम समय से पहले पूरा हो जायेगा। मछलियों को आंटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, रिश्तों में चल रही अनबन समाप्त होगी। 

नवरात्रि रेसिपी: फलाहार में जरूर शामिल करें साबूदाना टिक्की, जानें रेसिपी

राशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क
Image Source : INDIA TVराशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क

मिथुन राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर है आज उनके दिमाग में कुछ नयें और अच्छे डिजाइन आयेंगें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जो लोग एक्टिंग फील्ड से है वह आज वह अपने फैंस को एंटरटेंन करेंगें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा, वह आज आपको कोई उपहार भी दे सकते है। माता की सेहत में सुधार होगा। माता दुर्गा को नारियल चढ़ाएं, सेहत अच्छी बनी रहेगी। 

कर्क राशि
लोगों के लिए आज का दिन खुशिया से भरा रहेगा। लम्बे समय से अटका हुआ काम घर के किसी बढ़े के द्वारा पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर है, उन्हें आज नयी अपॉर्चुनिटी मिलने के योग है। महिलाए आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। जीवनसीथी आपकी बनाई हुई डिश की तारिफ करेंगें। सेहत के लिहाज से आप स्वस्थ रहेंगे। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। 

नवरात्रि रेसिपी: व्रत में टेस्टी और हेल्दी फलाहार खाने का करे मन तो ट्राई करें 'कुट्टू पापड़ी चाट', ऐसे बनाएं

राशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क
Image Source : INDIA TVराशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क

सिंह राशि
आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आपकी सोच सकरात्मक रहेगी। मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रो को कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा और सीनियर डॉक्टर्स का स्पोर्ट मिलेगा। जिन लोगों की किराने की दुकान है उन्हें आज आर्थिक लाभ हो सकता है। लवमेट आज आपनी पूरी लडाई खत्म करके नयी शुरूआत करेंगें। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। मां ब्रहमचारिणी की कपूर से आरती करें, आपकी सभी इच्छा पूरी होगी। 

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। करोबार में लम्बे समय से चलती आ रही समस्याओं का हल मिलेगा। बोरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेगे। आज बच्चे अपनी माता से कुछा अच्छा सिख सकते है, जो भविष्य में उनके बहुत काम आयेंग। इस राशि वाले लोगों को शारीरिक कमजोरी हो सकती है तबियत पे ध्यान दे और बहार के खाने से बचे। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

राशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क
Image Source : INDIA TVराशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क

तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लम्बें समय से रूके हुए काम पूरें होंगे। इस राशि के जो व्यक्ति कपडे का बिज़नेस करते है, उन्हे उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज आपको कोई धार्मिक काम करने का मौका मिलेगा। आपका समाज में सम्मान बढेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का बिज़नेस करते है, उन्हें अच्छी डिल मिलेगी। नौकरीपेशा लोगो को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के जिन लोगों की मेडिकल स्टोर की दुकान है उन्हें आज मुनाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चो कि खिलखिलाहट से घर का महोल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करने से आपको राहत महसूस होगी। आज किसी रिलेटिव से फोन पर बात होगी, जिनसे कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी। दुर्गा कवच का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। 

राशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क
Image Source : INDIA TVराशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क

धनु राशि 
लोगों का दिन समान्य रहने वाला है, आज आपके घर के का समय से पूरो हो जायेंगें। आप सोशल मिडिया के सहारे आप समाजिक कार्यों में मदद करेंगे। इस राशि के नौकरीपैशा लोगो पर काम का वजन कम रहेगा। आज आपके बच्चें आपसे शाम को कहीं घुमने जाने की जिद कर सकते है। कारोबार में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा। मां दुर्गा को फल अर्पित करें, पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

मकर राशि 
लोगों आज आपका दिन उत्साह भरा रहने वाला है। आज किसी रूके हुए काम को पूरा करनें में रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस राशि वाले छात्रों को जल्द ही सफलता मिलेगी। ऑफिस के सहकर्मी आपको अन्य दिन की अपेक्षा अधिक। इस राशि के जो लोग फोटोग्राफ़र है, आज आपको अपनी स्किल्स को और अच्छा करने का मौका मिलेगा। देवी माँ को इलायची अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

राशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क
Image Source : INDIA TVराशिफल 14 अप्रैल 2021: नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों का भाग्य होगा साथ, वहीं ये रहें सतर्क

कुंभ राशि
आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। जो पैसा काफी दिनों से फसा हुआ था आज आपको मिल जायेगा। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है। आज आपके धन लाभ के योग बन रहे है। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पढ़ सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। युवाओं के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल जायेंगे। मां ब्रह्मचारिणी को फूल अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मीन राशि 
लोगों का चेहरा आज पूरा दिन मुस्कान से खिले रहेंगे। बॉस आपके काम से खुश रहेगे, प्रमोशन के योग भी बन रहे है। इस राशि वाले जो छात्र कॉमर्स की फील्ड से है आज आपको कुछ नया सीखना को मिल सकता है,ध्यान लगाकर पढाई करें सफलता प्राप्त होगी। इस राशि वाले लोगों का शरीर स्वस्थ रहेगा। महिलाए आज आप आपने चेहरे का ज्यादा ख्याल रखने में बिजी रहेंगे। दुर्गा वीसा यंत्र धारण करें, सभी कार्य सफल होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल