1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 जनवरी 2019: एक के बाद एक बन रहे है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

राशिफल 19 जनवरी 2019: एक के बाद एक बन रहे है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 18, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 06:25 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज शनि प्रदोष व्रत है। इसके साथ ही आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट से कल सुबह 08 बजकर 07 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग और सुबह 10 बजकर 31 मिनट से कल सूर्योदय तक स्थिर योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 19 january 2019
Horoscope 19 january 2019

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से रिलिटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध भी मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। मंदिर में मिश्री का दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। इससे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। गौ माता के चरण स्पर्श करें, आपके काम आसानी से होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल