1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 जनवरी 2019: एक के बाद एक बन रहे है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

राशिफल 19 जनवरी 2019: एक के बाद एक बन रहे है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 18, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 06:25 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज शनि प्रदोष व्रत है। इसके साथ ही आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट से कल सुबह 08 बजकर 07 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग और सुबह 10 बजकर 31 मिनट से कल सूर्योदय तक स्थिर योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 19 january 2019
Horoscope 19 january 2019

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

मकर राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप किसी काम के लिए नई योजना भी बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप उसे पूरा करने में सफल भी होंगे। छात्र अपने मित्रों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार- चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए। अपने गुरु को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल