1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 जनवरी 2019: एक के बाद एक बन रहे है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

राशिफल 19 जनवरी 2019: एक के बाद एक बन रहे है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 18, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 06:25 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज शनि प्रदोष व्रत है। इसके साथ ही आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट से कल सुबह 08 बजकर 07 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग और सुबह 10 बजकर 31 मिनट से कल सूर्योदय तक स्थिर योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 19 january 2019
Horoscope 19 january 2019

कुंभ राशि
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आप किसी नये काम के बारे में सोच सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके कामकाज की गति बनी रहेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज अधिकारियों से मिला कॉम्पलिमेंट आपके उत्साह को बढ़ा सकता है। संतान का कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे आपके काम की लिस्ट थोड़ी कम होगी। लक्ष्मी जी की आरती करें, आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल