1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 Jan 2019 Rashifal: आज बन रहा है शुभ संयोग, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

5 Jan 2019 Rashifal: आज बन रहा है शुभ संयोग, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2019 07:48 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 07:48 pm IST

Horoscope 5 January 2019: आज पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज शनिवार का दिन है इसके साथ ही शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा धनु राशि में रहेगा और ध्रुव योग बन रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 january 2019
Horoscope 5 january 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखें । आपका काम आसानी से सफल होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड  में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल