1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 22 जून 2021: मंगलवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए लेकर आएगा खुशखबरी, जानें अन्य का हाल

राशिफल 22 जून 2021: मंगलवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए लेकर आएगा खुशखबरी, जानें अन्य का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 21, 2021 05:53 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 05:53 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा बीतेगा, साथ ही ये भी जानिए कि आप अपना दिन कैसे और बेहतर बना सकते हैं।

राशिफल 22 जून 2021- India TV Hindi
राशिफल 22 जून 2021 Image Source : INDIA TV

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जायेगी। प्रदोष व्रत किया जायेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा बीतेगा, साथ ही ये भी जानिए कि आप अपना दिन कैसे और बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिशतो में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुरानी बात आपको आज पता चल सकती है, जिससे थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम को दोस्तों के साथ समय बीतकर सब ठीक हो जायेगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रूके कार्य पूरे होंगे। 

राशिफल 22 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 22 जून 2021

मिथुन राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। लवमेट के लिये दिन बढ़िया है आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज बढ़ा मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। रूका हुए काम पुरे हो सकते हैं। आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। खर्चो पर थोड़ा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

राशिफल 22 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 22 जून 2021

सिंह राशि
आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माता की सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटि आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका ध्यान पढाई से डाइवर्ट भी हो सकता है। माता अपके मन पसंद का खाना बनायेंगी। जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। 

राशिफल 22 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 22 जून 2021

तुला राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ती मिलेगी। कोई बड़ा धन लाभ के योग बन रहे है।  

वृश्चिक राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा। 

राशिफल 22 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 22 जून 2021

धनु राशि
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सुबह योग करने से खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।

मकर राशि
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है, दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। लवमेटस भी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।

राशिफल 22 जून 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 22 जून 2021

कुंभ राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। 

मीन राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल