1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क

राशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 24, 2021 06:03 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 07:00 am IST

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और दिन गुरुवार है। एकादशी तिथि सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें- India TV Hindi
राशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क Image Source : INDIA TV

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और दिन गुरुवार है। एकादशी तिथि सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी जो कि शुक्रवार सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा सुबह 10 बजकर 3 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही रात 10 बजकर 49 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यानि कि यायीजयद योग सुबह सूर्योदय से रात 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिये मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी। अपने काम को परफेक्ट करने के लिये आपको थोड़ा समय लग सकता है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। अपने करियर को आगे बढाने की कोशिशों  में सफलता जरूर मिलेगी। लंबे समय से रूका हुआ पैसा वापस आएगा। रोजाना व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। 

Amalaki Ekadashi 2021: 25 मार्च को आमलकी एकादशी, जानिए व्रत और पारण का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

वृष राशि 
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस के अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने महत्वपूर्ण कागजातों की फाइल खोलेंगे, जिसमे आपको कोई पुरानी एफ डी दिखेगी। जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आस-पास की चीज़ों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। सब अच्छा चलता रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।  

राशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क

मिथुन राशि 
आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।  आज  शाम को आप अपने किसी खास दोस्त से फोन पर लम्बी बात कर सकते है। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।। अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहे थे, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा, आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे। 

घर के मंदिर में हो श्रीकृष्ण की मूर्ति तो जरूर साथ में रखें ये 6 चीजें, हमेशा बनीं रहेगी सुख-समृद्धि

कर्क राशि 
आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिये आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं आज आप हर तरह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपके लिये बेहतर होगा। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाये रखने की कोशिश करेंगे, रिश्तों में मजबूती आयेगी।  जीवनसाथी के साथ कहीं भी बाहर जाने का प्लान बनेगा, इससे रिश्ते बेहतर होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे है। बच्चो की सेहत का खास ख्याल रखें, पेट से सबंधित परेशानी हो सकती है। 

राशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क

सिंह राशि 
आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस के लोग आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आयेगी। आपकी लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ के साथ समय बितायेंगें, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।  

कन्या राशि 
आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कोई बिजनेस डील अटक सकती है। परिवार वालो के साथ समय बितेगा। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी, उनहे कुछ नया सिखने को मिलेगा।  परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।  कही से कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। कारोबार में बरकत होगी।  जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। स्वास्थ अच्छा रहेगा । माता पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा।  

राशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क

तुला राशि 
आज आपको किसी खास व्यक्ति से कोई प्रेरणा मिल सकती है जो भविष्य में अपको फयदा दिलायेगी। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। दोस्त बिजनेस के लिये आपको कुछ नये आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।  आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा।  घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी , रिश्ते बेहतर होंगे। सभी काम समय से पूरें होंगे।

वृश्चिक राशि 
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर मे धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बना सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। व्यापारियों को  आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन समान्य रहेगा| आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे । नौकरीपेशा वाले लोगो की आय में वृद्धि होगी। 

राशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क

धनु राशि 
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी विषय में आ रही समस्याएं दूर हो जायेगी। घर वालों के साथ गुड टाइम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। जूनियर आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा, आप उनके साथ डिनर पर जाने का प्लान बनायेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। 

मकर राशि 
आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगायेंगे, तो आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिये मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

राशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 मार्च: कर्क राशि वाले हर तरह के वाद-विवाद से रहें दूर, वहीं ये लोग स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क

कुंभ राशि 
आज आपको सबके साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाकर रखने चाहिए। खासकर कि अपने दोस्तों के साथ रिश्तो में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जल्द ही जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा।  इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा|  शाम को परिवार के साथ मिलकर समय बितायेंगे, माता पिता की सलाह से आपके साथ सब अच्छा होगा। कारोबार में बरकत होगी। महिलाओं का दिन आज शॉपिंग करने में बितेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। 

मीन राशि 
आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्य का आयोजन करने की सोच सकते है आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। नव विवाहित  के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, साथी आपको कोई रिंग उपहार में दे सकते है। । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल