1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 27 दिसंबर: कर्क राशि के जातकों को बिजनेस में होगा मुनाफा, वहीं इन्हें मिलेगा जॉब का ऑफर

राशिफल 27 दिसंबर: कर्क राशि के जातकों को बिजनेस में होगा मुनाफा, वहीं इन्हें मिलेगा जॉब का ऑफर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 26, 2020 07:12 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 07:12 pm IST

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा राशिनुसार आपका दिन।

राशिफल 27 दिसंबर 2020- India TV Hindi
राशिफल 27 दिसंबर 2020 Image Source : INDIA TV

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही शाम 4 बजे तक साध्य योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा जो कि कल दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि

आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से काम काज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखनी चाहिए। पेरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। खुद को फिट रखने के लिए आपको नियमित योग और एक्सरसाइज़ करना चाहिए।महिलाए आज शॉपिंग पर जायेंगी, जहां वह थोडा अधिक पैसा खर्च कर सकती है। बिजनेस करने वाले लोगो को आज कोई नया इन्वेस्टर  मिल सकता है, इससे उन्हे काफी फायदा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अदिक मजबूत होगी।

27 दिसंबर को साल का आखिरी प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

वृष राशि
आज आपका दिन यात्रा में बीत सकता है। आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने का पलान बना सकते है|। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे है तो आज का दिन शुभ है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।आज आपके करीबी  रिश्तेदार आप के साथ किये गलत व्यवहार के लिए शर्मिंदा होंगे।

राशिफल 27 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 27 दिसंबर 2020

मिथुन राशि
आज अधिकारियों से खास मामलों पर बाचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे ,इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम को करने  में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा।  आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।आपकी  फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी।ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी।  रोजाना व्यायाम से बढ़ते वजन की परेशानी दूर होगी।  हर काम में सफलता मिलेंगी। जीवन में उत्साह बना रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। अगर आप छोटे पैमाने पर कोई काम शुरू करना चाहते हैं,तो आगे चलकर आपको लाभ होने की संभावना है। इस राशि की महिलाएँ अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकती हैं। आपको कई नए पैटर्न के ड्रेस भी देखने को मिल सकते हैं। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे।आपकी यात्रा फायदेमंद होगी| आपके काम से कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा।

साल के अंत में सूर्य कर रहा है गोचर, 'प', 'छ' सहित इस नाम के लोग रहें बिल्कुल सतर्क

राशिफल 27 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 27 दिसंबर 2020

सिंह राशि
आज आप सभी लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने में रुचि दिखायेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे|

कन्या राशि
आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लम्बें समय से  रुके हुए सारे काम पूरें होंगे।

धनु राशि वार्षिक राशिफल 2021: नया साल आपके लिए सकारात्मक रहेगा, बस इन बातों पर देना होगा ध्यान

राशिफल 27 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 27 दिसंबर 2020

तुला राशि
आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे। जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे, और लोग आपकी कला की खुब प्रशंसा करेंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा , किसी टॉपिक में आ रही प्रॉब्लम आज दोस्तों की मदद से सॉल्व हो जायेगी।परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे ,आपको वहां जाकर अच्छा लगेगा।  जीवन में आपको खुब तरक्की मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आ सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मीयों की मदद मिलेगी| इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।रोके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ का योग है।

राशिफल 27 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 27 दिसंबर 2020

धनु राशि
आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे।दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। हालाँकि आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। व्यपार को लेकर आपकी किसी से बात हो सकती है। जिसका सकरातमक परिणाम मिलेगा। समस्याओं का समाधान निकलेगा।

मकर राशि
आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, बशर्ते आप उनके साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा आप पर काम का बोझ कम रहेगा । सीनियर्स से  किसी विषय पर बातचीत होगी। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर होगी।रिश्तों में मधुरता आयेंगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।  आखों का खास ख्याल रखें , इससे सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

राशिफल 27 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 27 दिसंबर 2020

कुंभ राशि
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आयेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे।आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। आज अपने विरोधियों से सवधान रहने की जरूरत है। करियर में और आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा ,आप कोई मूवी देखने की प्लानिंग  भी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। , आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल