Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 दिसंबर: 2020 का आखिरी सोमवार इन 4 राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियां, जानें अन्य का हाल

राशिफल 28 दिसंबर: 2020 का आखिरी सोमवार इन 4 राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियां, जानें अन्य का हाल

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Dec 27, 2020 05:40 pm IST, Updated : Dec 27, 2020 05:42 pm IST

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 28 दिसंबर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राशिफल 28 दिसंबर

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज पिशाचमोचन श्राद्ध है। शाम 4 बजकर 17 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। रात 11 बजकर 45 मिनट पर सूर्यदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 10 जनवरी 2021 की देर रात 1 बजकर 45मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। छोटे स्तर पर शुरू किये गया बिजनेस आपके लिये बहुत अधिक लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं ,उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दोस्तों का सहयोग आपके साथ रहेगा। जिससे आपके विरोधी को मुंह की खानी पड़ेगी। जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में सहकर्मियों का स्पोर्ट मिलेगा।

वृष राशि
आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है। आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिये भी दिन खुशियां लेकर आयेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेंगी। अचानक ढेर सारा धन मिलने वाला है।

राशिफल 28 दिसंबर
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 दिसंबर

मिथुन राशि
ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपको वाणी पर संयम रखना होगा। वरना किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं। इसमें आपको सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। जिससे आप का मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। इस राशि के छात्र किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा। स्वस्थ अच्छा रहेगा।

कर्क राशि
दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिये जाने की सोच रहें हैं उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मन कुछ बैचन रहेगा अपनों की याद रह रह कर सताती रहेगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायेंगे आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 

राशिफल 28 दिसंबर
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 दिसंबर

सिंह राशि
दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साइंस और रिसर्च के फील्ड से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आपके बहुत काम आयेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के अस्वस्थ होने की खबर आप को परेशान कर सकती है। बिजनेस मामलों में आप सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागिता होने की उम्मीद है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कन्या राशि
दिन शानदार रहने वाला है।किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। रचनात्मक शौक आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अपनों का साथ और प्यार पाकर आप प्रसन्न बने रहेंगे। सरकारी ऑफिसों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा। 

राशिफल 28 दिसंबर
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 दिसंबर

तुला राशि
दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो जायेंगी। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आप में  सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। आपकी कोशिश रंग लाएगी। छोटी बहन को गिफ्ट देने से आप की किस्मत चमकेगी। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
किस्मत आपके साथ रहेगी। आप घर में ताजे फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। हो सकता है बॉस आपको किसी जरूरी काम से विदेश यात्रा पर भेज सकते हैं। आप कुछ ऐसे कामों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। आप के जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है।

राशिफल 28 दिसंबर
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 दिसंबर

धनु राशि
दिन ठीक बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। पड़ोसियों के साथ किसी आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। सामाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी समाजिक संगठन से जुड़ने के लिये भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। सफलता में आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

मकर राशि
भविष्य के लिये योजनायें बनाने के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। आपके जीवन में आ रही सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, आपको सैलरी में बढ़ोत्तरी भी मिल सकती है।

राशिफल 28 दिसंबर
Image Source : INDIA TVराशिफल 28 दिसंबर

कुंभ राशि
दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों से सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आयेगी। माता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों का पढाई में मन लगेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मीन राशि
दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी आपको मिल सकती है। कुंवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत अच्छा है स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आपको खूब तरक्की मिलेगी।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement