1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ

राशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2021 07:12 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 01:38 pm IST

पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही शाम 6 बजकर 10 मिनट तक धृति योग रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ- India TV Hindi
राशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ Image Source : INDIA TV

पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही शाम 6 बजकर 10 मिनट तक धृति योग रहेगा। किसी भवन एवं स्थान का शिलान्यास, भूमि पूजन या नींव रखने के लिए घृति योग को उत्तम माना गया है। इसके अलावा दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। वहीं सुबह 10 बजकर 50 मिनट से रात 9 बजकर 41 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज मन में कारोबार आगे बढ़ाने के लिए  कई नयें  विचार आयेंगे। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू करेंगे। आज दिन खत्म होते-होते ऐसा लगेगा कि कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे कुछ तनाव महसूस होगा। इसलिए काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिता कर राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये अच्छी डील मिलेगी।

वृष राशि
आज जीवन में नए बदलाव हो सकते हैं।अपना ध्यान लक्ष्य पर बनाये रखें। किसी करिबि की मदद मिलने से जीवन में आगे बढ़ेंगे। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं इससे रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी ,जिसके साथ  पूरानी यादे ताजा करेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा। धन लाभ होगा।

Vastu Tips: फिटकरी का ये उपाय बदल देगा आपकी किस्मत, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

राशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ
Image Source : INDIA TVराशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ

मिथुन राशि
आज  दिन उत्तम रहेगा। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। सभी कामों  में उनका सपोर्ट मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिये  मेहनत सफल रहेगी। कामकाज में परिस्थिति बेहतर रहेगी। खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी  यात्रा पर जाएंगे ,इससे संबंधों में मजबूती रहेगी।  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। जीवन में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।जीवन को बेहतर बनाने के लिये अच्छे मौके मिलेंगे। घर के किसी मामले पर  आप  बड़ा फैसला करेंगे । संतान से अच्छी खबरी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

राशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ
Image Source : INDIA TVराशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ

सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे। विवाहितों के लिये दिन बढ़िया है। जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी  सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको  अपनी मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। एक्स्ट्रा सोर्स से बैंक बैलेंस मजबूत होगा।

Lohri 2021: 13 जनवरी को है लोहड़ी का त्योहार, जानें इसका महत्व और मनाने का तरीका

कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा।किसी सहकर्मी से  बहस करने से बचिए। स्थिति आपके विपरित हो सकती है। अधिकारियों के साथ बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी होगी। आर्थिक समस्या खत्म होगी। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना  बेहतर रहेगा।  बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करें  फायदा होगा । माता-पिता की सेहत में सुधार होगा।

राशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ
Image Source : INDIA TVराशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ

तुला राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। इस राशि के विज्ञान से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा ,आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगें।आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। लवमेट साथ में बाहर घूमने का प्लान बनेगा, इससे आपके रिशते में मधुरता आयेगी।। परिवारिक रिश्ते भीबेहतरबने रहेंगें।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अगर आप कोई भी नया काम शुरु करने जा रहे है ,तो आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा।  कारोबार में  धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।  आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगे । कार्यक्षेत्र मे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

राशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ
Image Source : INDIA TVराशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ

धनु राशि
आज आपको अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना होगा । कोई आपकी ऑफिशियल जानकारी लीक कर सकता है।आर्थिक रूप से कोई भी  फैसला  सतर्कता से लें। अपना काम ध्यान से करने की जरूरत है। उचित दिशा में मेहनत से  सफलता जरूर मिलेगी।  छात्रों को कोई खुशखबरी मिलेगी । पढ़ाई में  रुचि बढ़ेगी।, करोबार में आ रहीं समस्याएं दूर होगी। सेहत ठिक रहेगी।

मकर राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी से बात करते समय विनम्र स्वभाव रखना होगा ।  बिल्डर हैं, तो बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करें। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से  पहले वर्क प्लान तैयार कीजिये। काम में फायदा मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आज खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस करेंगे । आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

राशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ
Image Source : INDIA TVराशिफल 8 जनवरी: वृश्चिक राशि के जातक शुरू कर सकते हैं कोई नया काम, वहीं इन्हें मिलेगा धनलाभ

कुंभ राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम को पूरा करने में बड़ी बहन की सहायता लेगे तो काम जल्द ही पूरा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी होगी । छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे । परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताएंगे। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है, करोबार में बरकत होगी।

मीन राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार  में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति स्ट्राग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा।  गुरु का पूरा सहयोग मिलेगा।। कार्यस्थल पर लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल