1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 जनवरी: मेष राशि के जातकों को मिलेगा रूका हुआ पैसा, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 6 जनवरी: मेष राशि के जातकों को मिलेगा रूका हुआ पैसा, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2020 02:43 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 02:43 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की भोर 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी।

Horoscope 6 January 2020- India TV Hindi
Horoscope 6 January 2020

पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की भोर 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। लिहाज़ा आज एकादशी व्रत किया जायेगा और पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी मानाने का विधान है। इसके अलावा मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग सूर्योदय से दोपहर 02:15 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। लाल रंग के फल या फूल सूर्यनारायण को अर्पित करके गरीबों में बांट दें, आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

जानें कब है पौष पुत्रदा एकदाशी?, जानिए पूजा विधि और व्रत कथा

वृष राशि 
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। सुबह सुर्य को जल अर्पित करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी|

Vastu Tips: घर पर लगाए फेंगशुई के सिक्के, मिलेगा कर्ज से छुटकारा

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल