1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 जनवरी: धनु राशि के जातकों को मिलेगा अचानक धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 7 जनवरी: धनु राशि के जातकों को मिलेगा अचानक धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 06, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 09:05 am IST

पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की भोर 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी |

Horoscope 7 january 2020- India TV Hindi
Horoscope 7 january 2020

पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की भोर 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी।  साथ ही शुभ योग देर रात 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। अपने नाम के जैसे ही यह योग बेहद शुभ माना जाता है। इस योग में कोई कार्य करने से मनुष्य महान बनता है तथा समाज में उसका प्रतिष्ठा बढती है। इसके अलवा कृतिका नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। कुल 27 नक्षत्रों में से कृतिका तीसरा नक्षत्र है। कृतिका का अर्थ होता है - कार्य करना| कृतिका नक्षत्र के दौरान गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है| आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार यह साल रहेगा सामान्य

वृष राशि 
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा हो सकता है। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है ..चींटियों को आटा डालें, आपके साथ सब बहेतर होगा।|

मेष वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश से जानें इस राशि के जातको के बारे में क्‍या कहते हैं सितारे?

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल