
कुंभ राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी| बच्चे खुश नजर आयेंगे। वे खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। चिड़ियों को दाना खिलाएं, प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी|
मीन राशि
आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा।साथ ही राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा।पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है।बिजनेस में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। मंदिर के बहार बैठे लोगो को वस्त्र दान करें , आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।