1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 जनवरी 2020: साल का पहला गुरुवार, कुंभ राशि सहित इन राशियों के लिए साबित होगा अच्छा

राशिफल 2 जनवरी 2020: साल का पहला गुरुवार, कुंभ राशि सहित इन राशियों के लिए साबित होगा अच्छा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 02:52 pm IST

साल 2020 का पहला गुरुवार 2 जनवरी को पड़ रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 january 2020
Horoscope 2 january 2020

मिथुन राशि 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।आपके  व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपकेसोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सूर्य देवता की पूजा करें, दिन अच्छा गुजरेगा| 

कर्क राशि 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिये आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिये कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीनियर से बात करते समय आपकी जुबान फिसल सकती है।गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर होगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल