1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 जनवरी 2020: साल का पहला गुरुवार, कुंभ राशि सहित इन राशियों के लिए साबित होगा अच्छा

राशिफल 2 जनवरी 2020: साल का पहला गुरुवार, कुंभ राशि सहित इन राशियों के लिए साबित होगा अच्छा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 02:52 pm IST

साल 2020 का पहला गुरुवार 2 जनवरी को पड़ रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2 january 2020
Horoscope 2 january 2020

धनु राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं।  किसी घरेलू काम के लिये आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। कुत्ते को रोटी खिलाएं, बिजनेस में फायदा होगा।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं,तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है। आपको किसी अनुभवी की मदद जरूर लेनी चाहिए। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं,उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी चाहिए। आज आपको सरकारी काम पूरा करने में परेशानी आ सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने से अभी आपको बचना चाहिए और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।श्री विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित,आपकी परेशानियाँ कम होगी| 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल