1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 जनवरी राशिफल: मंगलवार को दिन भर रहेगा एक शुभ योग, शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, मेष से मीन तक इन राशियों के लिए दिन शुभ

29 जनवरी राशिफल: मंगलवार को दिन भर रहेगा एक शुभ योग, शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, मेष से मीन तक इन राशियों के लिए दिन शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2019 07:02 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 07:02 pm IST

आज माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है | आज रात 11 बजकर 28 मिनट पर शुक्राचार्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 24 फरवरी की रात 10 बजकर 45 मिनट तक यहीं पर रहेंगे | इसके अलाला सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से रात 02:27 तक रहेगा। जिससे आपको दोगुना फ4क पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 29 january 2019
Horoscope 29 january 2019

तुला राशि
आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा । आप जीवनसाथी के लिये कोई गिफ्ट लेने के लिये पैसे खर्च कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। आपको घर के पास किसी सामाजिक आयोजन में जाने का मौका मिल सकता है। वहां दूसरे लोगों से आपका मेल-जोल बढ़ेगा। आपकी छवि मजबूत बनेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपकी दलील कमजोर पड़ सकती है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। सही टाइम टेबल बनाने से काम सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक राशि
आज तकदीर आपके साथ रहेगी । आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। अपनी छुपी हुयी प्रतिभा को निखारने के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अगर आपकी लेखन में रुचि है, तो आप समाज से जुड़ा कोई नया लेख लिख सकते हैं। ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन आप अपने सारे काम बेहतर ढंग से पूरे कर लेंगे। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक धन लाभ हो सकता है। आपको करियर में तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। मंदिर में नारियल चढ़ायें, कार्यक्षेत्र में सब कुछ अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल