1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जनवरी राशिफल: कर्क राशि के जातको को करना पड़ सकता है किसी तकलीफ का सामना, जानें अन्य राशियों का हाल

17 जनवरी राशिफल: कर्क राशि के जातको को करना पड़ सकता है किसी तकलीफ का सामना, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2020 06:45 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 09:30 am IST

माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि शुरु हो जायेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 17 January 2020  rashifal
horoscope 17 January 2020  rashifal

मिथुन राशि
आज ताज़ा फूल की तरह अपने व्यवहार में ताज़गी बनाए रखें। दोस्तों के साथ दिन हंसी-मजाक में बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। यह समय जीवन में आपको भरपूर आनन्द दिलाएगा। इस राशि के महिलाओं का अधिकांश समय ख़रीदारी में बीतेगा। आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। ज्वैलरी में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। जिससे उम्मीद से अधिक लाभ मिलने वाला है। संतान पक्ष से आज आपको खुशियां मिलने वाली है। माता दुर्गा की धूप-दीप से पूजा करें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी 

कर्क राशि
आज का दिन तनावभरा रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी –मोटी तकलीफों से परेशान थे ,वे सब आज ठीक हो जायेंगी। जो इन सबके पीछे आपको थकान भरी फीलिंग छोड़ जायेगी। नौकरी पेशावाले लोगों को अपने साथियों से प्रतिस्पर्धा और जलन महसूस होगी। आप उनपर ध्यान देने के बजाए बॉस के दिए हुए निर्देशों का पालन करें, परिणाम अच्छा मिलेगा। व्यापार में आज आपका दूसरों से मेल-जोल बढ़ेगा। लोग आपकी व्यवहारिक प्रवृत्ति से काफी खुश होंगें। माँ दुर्गा को नारियल अर्पित करें, आपको खूब तरक्की मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल