1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 जनवरी: मंगलवार को बन रह है परिध योग, मेष, कर्क सहित इन राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता

राशिफल 28 जनवरी: मंगलवार को बन रह है परिध योग, मेष, कर्क सहित इन राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2020 06:56 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 10:10 am IST

माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Rashifal 28 January 2020
Rashifal 28 January 2020

कुंभ राशि 
आज कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा | आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा  | दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे | आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे | परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा | सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |

मीन राशि
आज ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं| सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा| आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है| आपको अपने खर्चे कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए| परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए| मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे | घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे| आज के दिन अंधे लोगों की सेवा करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल