1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 30 जनवरी: मेष राशि के जातकों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 30 जनवरी: मेष राशि के जातकों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2020 07:00 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 09:46 am IST

माघ शुक्ल पक्ष की उदया पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी।

Rashifal 30 January 2020
Rashifal 30 January 2020

कुंभ राशि
आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जायेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे। आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। लाल घुंघची के 11 दानें अपने तिजोरी में रखें, धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। मंदिर में फल दान करें, आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल