1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 30 जनवरी: मेष राशि के जातकों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 30 जनवरी: मेष राशि के जातकों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2020 07:00 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 09:46 am IST

माघ शुक्ल पक्ष की उदया पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी।

Rashifal 30 January 2020
Rashifal 30 January 2020

सिंह राशि
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। मंदिर में चने की दाल दान करें, काम में सफलता मिलेगी|  

कन्या राशि 
आज बचपन के किसी दोस्त का फोन आयेगा। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं| संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन ऊँ बृं बृहस्पते नम: मंत्र का108 बार जप करें, रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल