1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 सितंबर राशिफल: शुक्रवार को लग रहा है अशुभ योग, इन 5 राशि के जातक दूसरों के मामले से रहें दूर तो होगा अच्छा

6 सितंबर राशिफल: शुक्रवार को लग रहा है अशुभ योग, इन 5 राशि के जातक दूसरों के मामले से रहें दूर तो होगा अच्छा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2019 04:50 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 10:22 am IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi 6 September 2019: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि व शुक्रवार का दिन है। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

aaj ka rashifal 6 september 2019
aaj ka rashifal 6 september 2019

मिथुन राशि
आज परिवार के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तों में नवीनता आयेगी। आप व्यापार में बढ़ोतरी करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आप बेहतर महसूस करेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बनायेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, रिश्तों में मिठास आयेगी।

कर्क राशि
आज आप मित्रों के साथ ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। बिना किसी पहचान के आज हर किसी पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। मेहनत से ही आपको उचित सफलता मिलेगी। जिन लोगों का कपड़े का व्यापार है, उन्हें मुनाफा हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। दूसरों के मैटर में अपनी राय देने से आपको बचना चाहिए। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल