अगर आप घर पर ताजी सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो सितंबर का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। इस मौसम में कई ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें आप गमले, बालकनी या छत पर आसानी से उगा सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं सितंबर में आप कौन सी सब्जियां उगा सकते हैं?
सितंबर महीने में घर पर उगाएं ये सब्जियां
-
पालक: पालक की सब्जियों का सेवन लोग सर्दियों में खूब करते हैं। इसके बीजों को पानी में भिगोकर रखें और हल्की मिट्टी की परत से ढक दें। पालक को उगाने के लिए चार से छह इंच वाले गमले का इस्तेमाल करें। इस साइज़ वाले गमले में आप पालक के आठ से दस सीड्स ही लगाएं। साथ ही इसकी कटाई करते समय पत्तियों को कैंची से काटें और पौधों को जड़ों से न उखाड़ें, ताकि यह दोबारा बढ़ सके।
-
मेथी: सर्दियों में मेथी की सब्जी का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। मेथी के बीजों को मार्केट से खरीदकर घर पर गमले में आसानी से उगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि बीज टूटे हुए या बहुत पुराने न हों। गमले में मिट्टी डालने के बाद बीजों को समान रूप से छिड़क दें और ऊपर से हल्की मिट्टी और खाद डाल दें। इसको भी जड़ों से नहीं निकालना है, इस बात का ध्यान रखें।
-
मूली: इस महीने में आप गोल वाली या लंबी वाली मूली लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए भुरभुरी मिट्टी का इस्तेमाल करें। अगर आप लंबी वाली मूली लगा रहे हैं तो बारह से पंद्रह इंच वाले गहरे ग्रो बैग का इस्तेमाल करें। अगर आप छोटी वाली लाल मूली लगा रहे हैं तो छह से आठ इंच का गमला काफी है। आप जब भी मूली लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि दो सीड्स के बीच में तीन से चार इंच का गैप होना चाहिए।
-
गाजर: आप गाजर को मिड सितम्बर से लगाना शुरू कर सकते हैं। यह गाजर लगाने का सबसे सही समय है। इस समय मौसम में थोड़ी ठंडक आनी शुरू हो जाती है, जो गाजर के बीज अंकुरित होने के लिए अनुकूल है। आप इसे लगाने के लिए मिटटी के साथ बालू का भी इस्तेमाल करें। आप इसे बारह से पंद्रह इंच वाले ग्रो बैग में ही लगाएं। इसके अलावा आपके घर में जो पौधों लगे हैं उन्हें कीड़े और फंगस से बचाने के लिए ये टिप्स आज़माए