1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 अगस्त राशिफल: रविवार का दिन इन राशियों पर पड़ेगा भारी, इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार तो ये लोग रहें सतर्क

4 अगस्त राशिफल: रविवार का दिन इन राशियों पर पड़ेगा भारी, इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार तो ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2019 02:27 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 02:27 pm IST

रवि योग भी बेहद ही विशेष योगों की श्रेणी में आता है। इस योग में अशुभ योगों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति होती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 4 august- India TV Hindi
Horoscope 4 august

श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत है। वहीं आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। जो 27 नक्षत्रों में से बारहवां नक्षत्र है। ये नक्षत्र आज पूरा दिन रहने के बाद रात 1 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ-साथ आज बेहद ही शुभ शिव योग है। जो रात 11 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। शिव का अर्थ होता है शुभ, यही कारण है कि यह योग बहुत ही शुभ फल देने वाला समझा जाता है। शिव योग के साथ- साथ आज रवि योग भी है जो रात 1 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। रवि योग भी बेहद ही विशेष योगों की श्रेणी में आता है। इस योग में अशुभ योगों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति होती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योगबन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। मंदिर जाकर माथा टेकें, सभी काम में फायदा होगा।

Vastu Tips: इन दिशा में कभी भी न रखें पौधे, जानें आखिर कौन सी दिशा है बेस्ट

वृष राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढेंगी। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, रिश्ते मजबूत होंगे।

अगस्त माह के पर्व: नाग पंचमी के बाद रक्षा बंधन और जन्माष्टमी के साथ पड़ेंगे ये व्रत-त्योहा

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल