1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 जनवरी 2019 राशिफल: जानें ग्रहों के परिवर्तन आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगी, ऐसा होगा शुक्रवार का राशिफल

4 जनवरी 2019 राशिफल: जानें ग्रहों के परिवर्तन आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगी, ऐसा होगा शुक्रवार का राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 03, 2019 05:57 pm IST,  Updated : Jan 03, 2019 05:57 pm IST

4 January 2019 Horoscope: आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 4 january 2019  rashifal- India TV Hindi
Horoscope 4 january 2019

4 January 2019 Horoscope: आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज मास शिवरात्रि व्रत है। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र और रात 01 बजकर 50 मिनट तक वृद्धि योग है। किसी भी काम में अपनी बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के लिए वृद्धि योग बहुत ही शुभ है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। यात्रा के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। Solar Eclipse 2019: साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को, जानें भारत में किस समय पड़ेगा ग्रहण

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है| आप जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार से मदद मिलेगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। (हिन्दू कैलेंडर 2019: इस साल 27 अक्टूबर को दिवाली तो वहीं 20 मार्च को होगा होलिका दहन)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल