1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 अक्टूबर राशिफल: माह का पहला मंगलवार, मिथुन सहित इन राशियों की किस्मत का खुल जाएगा पिटारा

1 अक्टूबर राशिफल: माह का पहला मंगलवार, मिथुन सहित इन राशियों की किस्मत का खुल जाएगा पिटारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 30, 2019 02:19 pm IST,  Updated : Sep 30, 2019 02:19 pm IST

आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि और मंगलवार का दिन है । इसके साथ ही मंगलवार को नवरात्रि का तीसरा दिन यानि तृतीया तिथि है।

Horoscope
Horoscope

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आया है। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी विषय में आ रही प्रोब्लम आज दूर हो जायेगी। घर वालों के साथ गुड टाईम स्पेंड करेंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। उनके साथ बाहर डीनर करने का प्लान बना सकते हैं। आपका कोई काम आज आसानी से पूरा हो सकता है। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में सब कुछ अच्छा रहेगा।

कर्क राशि
आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगायेंगे। आपको पैसों के लेन-देन करने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज आप किसी सामान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपनी कीमती चीज़ों का ख्याल रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिये अभी थोड़ी ओर मेहनत की आवश्यकता है। वेब डेवलपर्स के लिए दिन ठीक रहने वाला है। माता-पिता का साथ बना रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकती है। मौसम को देखते हुए आपको अपने डेली रूटीन में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। दुर्गा जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल