1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वाले हो जाए सावधान क्योंकि बदल सकती है आपकी किस्मत, जानिए बाकी राशियों का हाल

13 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वाले हो जाए सावधान क्योंकि बदल सकती है आपकी किस्मत, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2019 09:33 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 02:44 pm IST

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदयातिथि चतुर्दशी और शुक्रवार का दिन है| जानें गुरु इंदु प्रकाश से दैनिक राशिफल।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदयातिथि चतुर्दशी और शुक्रवार का दिन है। जानें गुरु इंदु प्रकाश से दैनिक राशिफल। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 07 बजकर 35 मिनट तक ही थी यानि अब पूर्णिमा तिथि लग चुकी है। यानि आज भाद्रपद महीने की पूर्णिमा है। और भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से सोलह दिवसीय श्राद्धपक्ष की शुरूआत हो जाती है। चूंकि श्राद्ध दोपहर में किया जाता है। और आज दोपहर के समय पूर्णिमा है, इसलिए पूर्णिमा तिथि वालों का श्राद्ध आज किया जायेगा। माना जाता है कि 16 दिनों तक पितरगण पृथ्वी पर आते हैं। 

मेष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । दोस्तों और परिचित लोगों के साथ समय बिता सकते हैं । कोई प्रेम प्रसंग की संभावना बन रही है । पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी । दूसरों की तारीफ करें और खुले मन से बात करें, आपको भी लाभ मिलेगा ।  धन लाभ के योग बन रहे हैं । परिवार का भी पूरा समर्थन आपको मिलेगा । आज के दिन ब्राहमण को कुछ दान करें, आपको धन लाभ होगा । 

वृष राशि -  आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आ सकता है । ऑफिस का माहौल बढ़िया रहेगा । किसी जरुरी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है । यात्रा सुखद भी रहेगी । जिम्मेदारी से काम पूरा करने की कोशिश करेंगे । मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी । आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल