1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अगस्त राशिफल: इन राशियों को मिलेगा बिजनेस और जॉब में लाभ, जानें आपका कैसा बीतेगा आज का दिन

22 अगस्त राशिफल: इन राशियों को मिलेगा बिजनेस और जॉब में लाभ, जानें आपका कैसा बीतेगा आज का दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2019 02:55 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 01:07 pm IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 07 बजकर 07 मिनट से लग चुकी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 22 august 2019
Horoscope 22 august 2019

तुला राशि
आज जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग करेंगे। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक राशि
आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने  पड़ेंगे । काम के बोझ से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। ब्राह्मण को पीले रंग की कोई चीज़ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल