1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अगस्त राशिफल: इन राशियों को मिलेगा बिजनेस और जॉब में लाभ, जानें आपका कैसा बीतेगा आज का दिन

22 अगस्त राशिफल: इन राशियों को मिलेगा बिजनेस और जॉब में लाभ, जानें आपका कैसा बीतेगा आज का दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2019 02:55 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 01:07 pm IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 07 बजकर 07 मिनट से लग चुकी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 22 august 2019
Horoscope 22 august 2019

सिंह राशि
आज आप धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन
सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी| आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, लाभ के मौके प्राप्त होंगे।

कन्या राशि
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद मिलेगी। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल