1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अगस्त राशिफल: इन राशियों को मिलेगा बिजनेस और जॉब में लाभ, जानें आपका कैसा बीतेगा आज का दिन

22 अगस्त राशिफल: इन राशियों को मिलेगा बिजनेस और जॉब में लाभ, जानें आपका कैसा बीतेगा आज का दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2019 02:55 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 01:07 pm IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 07 बजकर 07 मिनट से लग चुकी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 22 august 2019- India TV Hindi
Horoscope 22 august 2019

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 07 बजकर 07 मिनट से लग चुकी है और गुरुवार को भरणी नक्षत्र है जो रात 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। वहीं आज बेहद ही शुभ रवि योग और वृद्धि योग भी हैं। बुरे योगों के प्रभाव को स्वतः ही नष्ट कर देने वाला रवि योग आज रात 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा तो वही हर कार्य में वृद्धि ही वृद्धि देने वाला वृद्धि योग आज शाम 05 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। वृद्धि योग में नया रोजगार या व्यापार शुरू किया जाए तो उत्तम माना जाता है। तो साथ ही ये योग हर कार्य में वृद्धि ही वृद्धि करता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होसकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जायेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे। आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

Dahi Handi 2019: जानें कब मनाया जाएगा दही हांडी का उत्सव, साथ ही जानिए कैसे शुरू हुई ये परंपरा

वृष राशि
आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। विष्णु जी को पीले फूल चढ़ाएं, दोस्तों से संबंध मजबूत होंगे।

Vastu tips: Birth Date के हिसाब से इस दिशा में रखें ये खास चीज, फिर देखें कैसे बनते है बिगड़े हुए काम

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल